फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनआईटी में द लोकल ट्रेन ने मचाया धमाल

एनआईटी में द लोकल ट्रेन ने मचाया धमाल

Sat, 17 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी में द लोकल ट्रेन ने मचाया धमाल

विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड क्लीफेस्टो (तकनीकी एवं सांस्कृतिक महोत्सव) के दूसरी सांस्कृतिक संध्या में ‘द लोकल ट्रेन’ ने धमाल मचाया। वहीं, टैक्नीकल इंवेंट के तहत के तहत रोबो कोर्सा, डिसीफायर इट व डीबगर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
शुक्रवार रात क्लीफेस्टो में दिल्ली के मशहूर बैंड ‘द लोकल ट्रेन’ ने छात्रों को जमकर झूमाया। बैंड के कलाकारों ने डांडिया भी प्रस्तुत किया। कभी आओगे जो तुम गाने पर खूब झूमे। इसके अलावा सोलो व ग्रुप डांस के लिए ऑडिशन भी लिए गए। सोलो डांस के लिए 20 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया, जबकि ग्रुप डांस के लिए 4 टीमों ने ऑडीशन दिया। हिप हाप इंटरनेशनल ग्रुप ने प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया। 18 फरवरी को सिंगिंग व डांस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

टैक्नीकल इवेंटस के तहत आयोजित डिसिफायर इट इवेंट में अविनाश कुमार प्रथम, नुपुर मुंडा, सत्यम कुमार, वैभव तिवाड़ी व अदित्य विजयवर्गीय संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। रोबो कोर्सा में दीपक कुमार गौरव कुमार, आयुश शर्मा व अखिलेश कुमार की टीम प्रथम, शिवम मैंदोला, धीरज कापड़ी व अखिलेश कोहली की टीम द्वितीय रही। डीबगर इंवेट में आदित्य विजयवर्गीय प्रथम, अमित किशोर रतूड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। क्लीफेस्टो का समापन 18 फरवरी को होगा। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक हार्डी संधू अपनी प्रस्तुति देंगे। क्लीफेस्टो शांति पूर्वक संपन्न हो इसके लिए एनआईटी प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है, जबकि अतिथियों के लिए पास व्यवस्था बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed