{"_id":"5a87117a4f1c1bf17b8b79e7","slug":"15188014831125-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड ने 25 रन से जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड ने 25 रन से जीता उद्घाटन मैच
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चौरास स्टेडियम में चल रहे स्पोर्ट्स फेस्ट के तहत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बीपीएड गढ़वाल विवि श्रीनगर ने 25 रनों से जीता। शुक्रवार को चौरास स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार श्रीनगर सुनील राज और प्रदीप मल्ल ने किया। उद्घाटन मैच में गढ़वाल विवि के बीपीएड और एमबीए विभाग के बीच मुकाबला हुआ। एमबीए ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
बीपीएड की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। बीपीएड के खिलाड़ी मनोज ने सर्वाधिक 26 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमबीए की टीम 80 रनों पर ढेर हो गई। मैच में देवेंद्र रावत व अभय रावत अंपायर रहे। इस मौके पर निक्की उनियाल, शिवांक नेगी, अजय रावत, पंकज खत्री और आकाश नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो