{"_id":"5a87108f4f1c1bb1208b9946","slug":"151880124976-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 मार्च से राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी जीआईएंडटीआई मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 मार्च से राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी जीआईएंडटीआई मैदान में
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अदिति स्मृति न्यास छह मार्च से पूरण चंद्र स्मृति राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए करीब 12 टीमों ने सहमति भी दे दी है। विजेता टीम को 1 लाख व उपविजेता टीम को 75 हजार की नकद धनराशि के साथ ही ट्रॉफी पुरस्कार में दी जाएगी।
शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के गिरीश पैन्यूली ने कहा कि जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता की मान्यता के लिए उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन से वार्ता की जा रही है। प्रतियोगिता में चार टीमें उत्तराखंड व आठ टीमें अन्य प्रदेशों की हैं। पंजीकरण निशुल्क होगा। प्रतियोगिता में बेस्ट स्कोरर को बीरेंद्र सिंह नेगी की ओर से गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट गोलकीपर व बेस्ट खिलाड़ी का खिताब भी दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में विक्रम सिंह रावत गम्मा, अनूप बहुगुणा, लखपत भंडारी, संजय गुप्ता, आशीष सडाना, संजय फौजी, बीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
इन टीमों ने दी सहमति
श्रीनगर। अभी तक उत्तराखंड पुलिस, गढ़वाल रायफल, गढ़वाल हीरोज दिल्ली, इंडियन एयरफोर्स दिल्ली, सीआरपीएफ जालंधर ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। अन्य टीमों से भी बात की जा रही है।