{"_id":"5a870dc64f1c1bcb268ba431","slug":"151880053610-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ीसैंण के सारकोट गांव में आयोजित हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ीसैंण के सारकोट गांव में आयोजित हुई कार्यशाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। भराड़ीसैंण के सारकोट गांव में खंड विकास अधिकारी गैरसैंण ने बैठक कर गांव की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव की कृषि योग्य भूमि को चाय बागान, लहसुन, प्याज, आलू और अखरोट की खेती के लिए तीन कलस्टरों में चिह्नित कर ग्रामीणों की आर्थिकी सबल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। ग्रामीणों ने सारकोट गांव में पेयजल की सुचारु व्यवस्था करने, जूनियर हाईस्कूल सारकोट का उच्चीकरण करने, गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने आदि की मांग उठाई। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद सिंह, प्रधान राजे सिंह, पूर्व प्रधान राम सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष शांति देवी, ग्राम विकास अधिकारी विनोद गौड़, राजस्व उप निरीक्षक शांति प्रसाद डिमरी, कृषि विभाग के बलवंत राम, उद्यान विभाग के अमर सिंह राणा और मनोज खंडूड़ी आदि मौजूद थे।