{"_id":"5a870dc24f1c1bca798ba03a","slug":"151880053212-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लाया सिरोखोमा और देवलधार के ग्रामीणों का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लाया सिरोखोमा और देवलधार के ग्रामीणों का आंदोलन
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। वैतरणी-सिरोखोमा-देवलधार मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज से शुरू होगा। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी (सदर) परमानंद राम के नेतृत्व में लोनिवि के अधिकारियों और भूगर्भ वैज्ञानिकों ने सड़क का निरीक्षण किया। इसके बाद लोनिवि के अधिकारियों ने ग्रामीणों को शनिवार से मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
वैतरणी-सिरोखोमा-देवलधार मोटर मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को भी सिरोखोमा और देवलधार के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया था औरव जल्द मार्ग का निर्माण शुरू न होने पर आंदोलन तेज करने का अल्टीमेटम डीएम को दिया था। इस पर डीएम ने एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों को शीघ्र सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसडीएम (सदर) परमानंद राम के नेतृत्व में लोनिवि के अधिकारियों और भूगर्भ वैज्ञानिक ने सड़क का निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता शरद कुमार टम्टा ने कहा कि गोपेश्वर गांव से आगे पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। सड़क की हिल कटिंग के साथ ही भूस्खलन का ट्रीटमेंट भी किया जाएगा। शनिवार से सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, राधा देवी, ममता देवी, तारा देवी, बच्ची घरिया, सुरेंद्र घरिया, प्रशांत डिमरी, प्रकाश डिमरी, दौलत सिंह, दिलबर पंखोली, नारायण सिंह और बचन सिंह आदि मौजूद थे।