{"_id":"5a870dba4f1c1b387b8b6db3","slug":"151880052315-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यख त भरीगेनी सौकार, ह्वेगी चकड़ेतों भरमार....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यख त भरीगेनी सौकार, ह्वेगी चकड़ेतों भरमार....
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। घाट ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले के अंतिम दिन कलश साहित्य संस्था की ओर से कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद मेले में पिंडर सांस्कृतिक टीम की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।
मेला मंच पर आयोजित कवि गोष्ठी में कलश संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश सेमवाल ने स्वरचित कविता यख त भरीगेनी सौकार, ह्वेगी चकड़ेतों भरमार, तेजपाल निर्मोही ने नौ रत्तों की दुर्गा का, नौ रुप भी होला, बृजेश रावत ने टेलर दीदा, तनी तू, तनी तेरा मशीनां स्यूंणा, राजकुमार तिवारी ने फिर सड़क्यूं मां मची बवाल गैरसैंण पर उमली उमाल, अरुण चमोली ने मैं शहीद की विधवा देखो, सूनी मेरी कलाई है, भारत मां की मिट्टी, मेरी मांग भरने आई है..., शशि देवली ने मां की लाडली, पिता की पोषाक है, भूल गए जिसे सब, वो जगत का अरमान है..., रोशनी पोखरियाल ने रंगीला, पिंगला, लंवरा, झंवरा पैरी... और कमल किशोर सती ने कन भलु लगणु भुलों, गढ़वाल की रिवाज जैसे स्वरचित कविताओं का पाठ किया। पिंडर सांस्कृतिक टीम के संयोजक किशन सिंह दानू के नेतृत्व में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल कनोल की महिलाओं ने हे दीदी हे भुली तुम सुणी ल्यावा, बेटी बचावा, बेटी पढ़ावा गीत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया। महिलाओं ने जै, जै बोला जै भगोती नंदा और चेत की चेत्वाल्या गीत की प्रस्तुति भी दी। मेले में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रवि प्रकाश शुक्ला ने महिला हिंसा और बाल संरक्षण कानूनों की जानकारी दी। इस मौके पर थराली के पूर्व विधायक डा. जीतराम, ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश गोला, ज्येष्ठ प्रमुख देव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलवर सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, चरण सिंह, दिनेश कुमार गोला, मोहन सिंह रावत, बच्चीराम आदि मौजूद थे।
इंसेट
घाट के युवाओं को निम देगा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण
घाट। मेला समापन के मुख्य अतिथि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि घाट क्षेत्र के युवाओं को सेना भर्ती की ट्रेनिंग दी जाएगी। पर्वतीय क्षेत्रों के जिन युवाओं को निम की ओर से सेना भर्ती प्रशिक्षण दिया गया, वे आज देश की सरहदों की निगेहबानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।