{"_id":"5a870db84f1c1ba3268ba842","slug":"15188005211-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की आईटीवीपी की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की आईटीवीपी की सराहना
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। आईटीबीपी आठवीं वाहिनी ने सीमांत गांवों के ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए मशीनें, पानी के पाइप और युवाओं को खेल सामग्री वितरित की। कोठियालसैंण और उसके आसपास रहने वाले सीमांत गांव नीति, माणा, घमसाली, बंपा, फरकिया, मेहरगांव, कैलाशपुर आदि गांवों के जरूरतमंद ग्रामीणों को वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पुरोहित ने सामान बांटा। उन्होंने कहा कि इस सामग्री के उपयोग से ग्रामीण स्वरोजगार अपनाकर आर्थिकी सबल करेंगे और युवाओं में खेलकूद के प्रति रुचि बढ़ेगी। ग्रामीणों ने आईटीबीपी के कार्यों की सराहना की।