फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुफ्त का पानी गटक रहे रसूखदार और सरकारी महकमे

मुफ्त का पानी गटक रहे रसूखदार और सरकारी महकमे

Mon, 05 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
मुफ्त का पानी गटक रहे रसूखदार और सरकारी महकमे
सरकारी विभागों पर जल संस्थान का चार करोड़ बकाया
विज्ञापन

-- कार्रवाई की बजाए नोटिस भेजकर खानापूर्ति कर रहा विभाग

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
एक या दो हजार के पानी के बकाया बिल होने पर जल संस्थान जहां आम उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटने में देरी नहीं करता, वहीं, रसूखदारों और सरकारी विभागों पर करोड़ों का बकाया होने के बावजूद भी महकमा उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए नोटिस भेजकर खानापूर्ति कर रहा है। इन बकाएदारों में सरकारी विभागों के अलावा होटल, व्यवसायी, रसूखदार और कुछ नेता भी शामिल हैं।
जल संस्थान ऋषिकेश के अंतर्गत आने वाले बिल काउंटर नगर निगम ऋषिकेश, जलकल कार्यालय, मुनिकीरेती व श्यामपुर का घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर जलकर की बकाया राशि तीन करोड़, 91 लाख, 69 हजार, 546 हो गई है। महकमा इनसे राजस्व वसूली को लेकर उदासीन रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन

इनमें टॉप-फाइव में पहले स्थान पर नगर निगम ऋषिकेश शामिल है। जिस पर अकेले 54 लाख से ज्यादा का जलकर का बकाया है। वहीं, दूसरे नंबर पर पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन है। इसके अलावा बकाएदारों में शहर के कई नामी गिरामी, रसूखदार और व्यवसायी भी शामिल हैं। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर वर्षों से जलकर का बकाया लिए बैठे बड़े बकाएदारों से भुगतान को लेकर जल संस्थान ने नोटिस की रस्म अदायगी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पर है कितना बकाया
-नगर निगम ऋषिकेश 54,10,258
-अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी 1,64,409
-अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन 4,89,821
-उपखंड अधिकारी विद्युत सब स्टेशन, मुनिकीरेती 7,67,400
-उपखंड अधिकमारी विद्युत सब स्टेशन, रायवाला 1,21,269
-राजकीय चिकित्सालय लक्ष्मणझूला 85,598
-सहायक अभियंता सिंचाई खंड त्रिवेणीघाट 1,85,882
-अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड प्रथम, लक्ष्मण झूला 2,63,975
-उपखंड अधिकारी ऊर्जा निगम, शैल विहार ऋषिकेश 5,74,927
-परियोजना प्रबंधक गंगा प्रदूषण ऋषिकेेश 3,57,460

कार्रवाई की जाएगी
जलकर का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। यदि नोटिस के बाद भी बकाएदारों ने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया तो इसके बाद नियमानुसार राजस्व वसूली की जाएगी।
- अरुण विक्रम सिंह रावत, जलकल अभियंता, जलसंस्थान ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed