फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पकौड़े बेचकर 190 रुपए पीएम राहत कोष में जमा किए

पकौड़े बेचकर 190 रुपए पीएम राहत कोष में जमा किए

Mon, 05 Feb 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पकौड़े बेचकर 190 रुपए पीएम राहत कोष में जमा किए
पकौड़े बेचकर 190 रुपये पीएम राहत कोष में जमा किए
विज्ञापन

-- मोदी के बयान पर कांग्रेसियों का पीएम पकौड़ा रोजगार योजना कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। पीएम नरेंद्र मोदी के एक टीवी चैनल पर पकौड़े बेचकर भी रोजगार किया जा सकता है, बयान से गुस्साए कांग्रेसियों ने रविवार को दून तिराहे पर ‘प्रधानमंत्री पकौड़ा रोजगार योजना कार्यक्रम’ आयोजित किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को पकौड़े बनाने की विधि सिखाई। कार्यकर्ताओं ने पकौड़े बेचकर 190 रुपये कमाकर प्रधानमंत्री राहतकोष में जमा कराए। महिला कांग्रेस कमेटी व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रविवार को दून तिराहे पर प्रधानमंत्री रोजगार योजना कार्यक्रम के तहत पकौड़े का स्टाल लगाया, जिसमें पकौड़े बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने दो करोड़ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कह रहे हैं कि पकौड़े बेचने वाला भी शाम को 200 रुपये कमाता है, लिहाजा क्या यह रोजगार नहीं है। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मधु जोशी ने कहा कि मोदी सरकार को बेरोजगार युवाओं के साथ घटिया मजाक करने की बजाए उन्हें रोजगार देना चाहिए। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला, शिवमोहन मिश्रा, एकांत गोयल, अभिषेक पारस, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव सन्नी प्रजापति,जितेंद्र पाल पाठी, जयपाल बिट्टू, अजय जायसवाल, गौतम नौटियाल, चंद्रकांता जोशी, रजनी शर्मा, सुधा त्यागी, विद्यावती, इमरान खान, संजय प्रजापति, मोनू प्रजापति, मृत्युंजय गुप्ता, हिमांशु, सलीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed