{"_id":"5a773bd34f1c1bc83b8b4e3e","slug":"151776374910-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा अनशन
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग को लेकर रामलीला मैदान में बैठे आंदोलनकारियों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। रविवार दोपहर को डाक्टर आकांक्षा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने बताया कि आंदोलनकारियों का एक किलो वजन गिरा है साथ ही शुगर लेबल में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं क्षेत्र की महिला मंगल दलों ने अनशन को समर्थन दिया।
आमरण अनशन पर बैठे हरीश पंत, धन सिंह बिष्ट और त्रिलोक सिंह ने कहा कि स्थायी राजधानी घोषित नहीं किए जाने तक आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों की ओर से गैरसैंण स्थायी राजधानी के मामले के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिससे राज्य में दोबारा उत्तराखंड राज्य आंदोलन की तर्ज पर वृहद आंदोलन होगा। अनशन को समर्थन देने वालों में बीसराखेत गांव की मीना देवी, अनीता देवी, पूनम, प्रियंका, कमला, मंजू देवी, शांता देवी, संघर्ष समिति के संरक्षक देवेंद्र सिंह, पुरुषोत्तम असनोड़ा, वीरेंद्र प्रसाद जोशी, राकेश चंद्र, धनीराम और तेजमोहन राज आदि थे।