{"_id":"5a709fad4f1c1b8a268b75fa","slug":"151733055315-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व की हवा से साइलेंट मोड में जनरल दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजर्व की हवा से साइलेंट मोड में जनरल दावेदार
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकायों के परिसीमन शुुरू होते हुए तीज त्योहारों के बहाने प्रचार में जोर शोर से लगे सामान्य उम्मीदवार सीट आरक्षित होने की खबरें आते ही शांत हो गए हैं। नगर पंचायत गठन के बाद से ही सामान्य रही अध्यक्ष पद की सीट इस बार एससी के लिए आरक्षित होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
सत्तर के दशक में बनी कर्णप्रयाग नगर पंचायत का उच्चीकरण पालिका में वर्ष 2015 में हुआ। तब से लेकर अब तक वर्ष 2008 में महज एक बार अध्यक्ष पद की सीट महिला के लिए आरक्षित रही। पालिका बनने के बाद आसपास के राड़खी, मज्याड़ी, औद्योगिक क्षेत्र, कुंडेला और सेमी-ग्वाड़ आदि गांवों को पालिका में शामिल किया गया। नए परिसीमन के चलते सीट आरक्षित न होने की उम्मीद में सामान्य वर्ग के कई उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई। इस कारण नगर और कस्बे बैनर और पोस्टरों से पट गए। अब सीट आरक्षित होने की खबर से सामान्य उम्मीदवार शांत हो गए हैं।