फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार पेड़ से टकराई, सात लोग घायल

कार पेड़ से टकराई, सात लोग घायल

Thu, 25 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
कार पेड़ से टकराई, सात लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर। बारिश और कोहरे के चलते अनियंत्रित हुई कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन बच्चों सहित सात लोग घायल हो गए। सभी को हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मेरठ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र कलम सिंह निवासी ग्राम खेड़ी, दौराला जिला मेरठ मंगलवार को सहारनपुर होते हुए रिश्तेदारी में सहसपुर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे सहसपुर थाना क्षेत्र में दर्रारेट और तिमली गांव के बीच जंगल में कार पेड़ से टकरा गई। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मावाला रंजीत खनेड़ा मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में घायल होने वाले पवन कुमार, दिनेश, मंजू, संजू अंशिका, आशीष और वंशिका हैं। दुर्घटना में पांच साल की वंशिका को मामूली चोटें आई हैं, जबकि बाकी के सिर, चेहरे, हाथ और पैरों में फ्रैक्चर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed