{"_id":"5a68f0bb4f1c1b82268b62e0","slug":"15168270081-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा के कलाकारों ने किया मलखान का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा के कलाकारों ने किया मलखान का प्रदर्शन
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ीसा के कलाकारों ने किया मलखान का प्रदर्शन
-- एसबीएमपीएस में आयोजित हुआ वसंत आइडियल कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ‘हृषीकेश वसंतोत्सव’ में प्रयत्न सामाजिक संस्था ने बुधवार देर शाम वसंत आइडियल कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें उड़ीसा के कलाकारों ने नृत्य और रस्सी पर मलखान का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने वसंत आइडियल में प्रस्तुतियां दी। बुधवार को श्री भरत मंदिर परिसर में देर शाम आयोजित कार्यक्रम का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व महामंत्री नरेश बंसल ने शुभारंभ किया। संस्था की ओर आयोजित कार्यक्रम में उड़ीसा के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति को देखकर दर्शकदीर्घा में बैठे लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इसके अलावा देहरादून, रानीपोखरी, हरिद्वार आदि क्षेत्रों से आए कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर संस्था के अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, वरूण शर्मा, राकेश अग्रवाल, विधि गुप्ता, संजीव वर्मा, अब्दुल सिद्दीकी, पंकज शर्मा, इंद्रकुमार गोदवानी आदि मौजूद थे।