फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क दुर्घटनाएं रोकने पर प्रशासन गंभीर

सड़क दुर्घटनाएं रोकने पर प्रशासन गंभीर

Thu, 25 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाएं रोकने पर प्रशासन गंभीर
अधिकारियों ने किया दुर्घटना संभावित इलाकों का निरीक्षण
विज्ञापन

-- क्षेत्र में नौ दुर्घटना संभावित क्षेत्र, अधिकारियों को डिवाडर, रिफ्लेक्टर लगाने के दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में दुर्घटना संभावित इलाकों में नेशनल हाईवे और अन्य सड़कों पर वाहन सवारों की सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम के लिए ‘ब्लैक स्पोट्स’ का एआरटीओ, सीओ और संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान एआरटीओ ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को डिवाडर, स्पीड लिमिट बोर्ड, रिफ्लेक्टर पोल आदि लगाने के निर्देश दिए। जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डा. अनीता चमोला, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत व नेशनल हाईवे की ज्वाइंट टीम ने हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कालेकीढाल और गंगा विहार कॉलोनी के आसपास निरीक्षण किया।

एआरटीओ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा समितियां बनाने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत देहरादून में भी जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति बनाई गई है। बताया कि ऋषिकेश क्षेत्र में नौ दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, जिनमें रायवाला, ऋषिकेश और देहरादून रोड स्थित सात मोड़ समेत नौ स्थान शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर संबंधित विभागों को डिवाइडर, स्पीड लिमिटेड बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर पोल आदि लगाने हैं। विभागीय अधिकारियों को दुर्घटना संभावित सड़कों पर इन सभी इंतजामों को शीघ्र पूरा करने की बाबत निर्देशित किया गया है। इसकी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी खुद कर रहे हैं। निरीक्षक में एनएच से सीपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed