फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क निर्माण में वितीय अनियमितता मिली तो कार्यदायी संस्था एडीबी वर्ल्ड बैंक के खिलाफ होगी एफआईआर

सड़क निर्माण में वितीय अनियमितता मिली तो कार्यदायी संस्था एडीबी वर्ल्ड बैंक के खिलाफ होगी एफआईआर

Wed, 24 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में वितीय अनियमितता मिली तो कार्यदायी संस्था एडीबी वर्ल्ड बैंक के खिलाफ होगी एफआईआर

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जन शिकायतों संबंधित लंबित मामलों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि अधिकारी जन शिकायतों को गंभीरता से लें और समय पर शिकायतों का निराकरण करवाएं। थराली ब्लॉक में लोल्टी-माल बज्वाड़ मोटर मार्ग के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने आरईएस के ईई और एसडीएम थराली को सड़क की जांच के निर्देश दिए। डीएम ने कहा यदि जांच रिपोर्ट में सड़क निर्माण में वित्तीय अनियमितता मिली तो कार्यदायी संस्था एडीबी वर्ल्ड बैंक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से संबंधित आर्थिक सहायता के सही प्रकरणों को तहसील स्तर से ही समय पर सीएम कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। डुंगरी-बौंला सड़क के डुंगरी से बिजराकोट, स्वींग, सिल्ली, नौटी और बौला गांव तक सड़क निर्माण की मांग पर लोनिवि के ईई ने बताया कि संबंधित कार्य के लिए शासन को 450.75 लाख का आगणन भेजा गया है, लेकिन अभी तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है। लासी गांव के अनूप सिंह ने सड़क कटिंग से मकानों के निचले क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की शिकायत की, जिसके ट्रीटमेंट के लिए डीएम ने आपदा मद से 4.33 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी। रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के नाम पर 28 लाख के घोटाले की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम थराली सीएस डोभाल को जांच कर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग से धनराशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ विनोद गोस्वामी, एडीएम इला गिरी, एसडीएम केएन गोस्वामी, योगेंद्र सिंह, स्मृता परमार, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बैठक में न आने पर एक दिन का वेतन रोका
गोपेश्वर। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पीएमजीएसवाई पोखरी के अधिशासी अभियंता राजकुमार और ऊर्जा निगम नारायणबगड़ के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार अनुपस्थित रहे। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण ही कई निर्माणाधीन योजनाओं को गति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed