फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रीनगर के आंदोलन को दिया समर्थन

एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रीनगर के आंदोलन को दिया समर्थन

Wed, 24 Jan 2018 09:12 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
एनएसएस स्वयंसेवियों ने श्रीनगर के आंदोलन को दिया समर्थन
श्रीनगर। बिड़ला परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष बालिका शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने श्रीनगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति, संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति और एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया है।
विज्ञापन

चौरास में आयोजित शिविर के दूसरे दिन प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने बालिकाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान देते हुए कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने एवरेस्ट विजेता बच्छेंद्री पाल व हर्षवंती बिष्ट और समुद्र यात्रा पर निकली वर्तिका जोशी का उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का मकसद स्वार्थपूरक न होकर सामाजिक सद्भावना पर आधारित होना चाहिए। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने निर्णय लिया कि श्रीनगर में तीन सूत्री मांगों के लिए चल रहे, आंदोलन को समर्थन दिया जाएगा। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, नवीन नौटियाल और बिड़ला परिसर के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. आलोक सागर गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed