{"_id":"5a679d6d4f1c1b74268b60d8","slug":"15167401447-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौला तप्पड़ मजरे का विद्युतीकरण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौला तप्पड़ मजरे का विद्युतीकरण होगा
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
गांव धौला तप्पड़ मजरे में विद्युतीकरण की आस जगी है। ईई ने बताया कि दीनदयाल योजना के तहत गांव का विद्युतीकरण किया जाएगा। यूपीसीएल के ईई संदीप गुप्ता ने बताया कि यदि वन विभाग से कोई आपत्ति न आई तो सौर ऊर्जा से गांव को रोशन किया जाएगा।
मंगलवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव पुंडीर ने कुल्हाल में जन समस्याओं को देखते हुए कई विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में वन गुर्जरों ने धौला तप्पड़ गांव में विद्युतीकरण का मुद्दा उठाया। जिस पर ईई ने बताया कि दीनदयाल योजना के तहत गांव का विद्युतीकरण किया जाएगा।
लोगों ने कुल्हाल में मिनी नलकूप लगाने के साथ ही तिमली गांव में 200 मीटर पाइप लाइन बिछाने की मांग की। ग्रामीणों ने शिवालिक पहाड़ियों से बरसात के दौरान होने वाले नुकसान को देखते हुए बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने की मांग की। कहा कि हर साल आसन नदी में उफान पर आने से भी कृषि भूमि को भारी नुकसान पहुंचता है। ग्रामीणों ने धर्मावाला में सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण की भी मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला योजना समिति के सदस्य यशपाल नेगी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, वन विभाग के एसडीओ आरएन पांडेय, तहसीलदार प्रकाश शाह, बीडीओ बीएस झिंगवाण, सिंचाई विभाग के ईई एसके बसलियाल, जल संस्थान के ईई जेपी गैरोला, लोनिवि के एई मनोज चौधरी, एडीओ समाज कल्याण पूजा पाल आदि मौजूद रहे।