फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आजादी के पुरोधा को किया नमन

आजादी के पुरोधा को किया नमन

Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
आजादी के पुरोधा को किया नमन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर।
आजादी के पुरोधा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र में विभिन्न संगठनों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमनीपुर में प्रधानाध्यापक सुभाष वर्मा ने नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला। निबंध प्रतियोगिता में छवि प्रथम, अंजलि द्वितीय, ऋषिता तृतीय रही। इस मौके पर नूर हसन, राजेंद्र कुमार, ममता बहुगुणा, राजकुुमारी चौहान, प्रवेश सैनी, मोनिका आदि मौजूद रहे।
एनफील्ड स्कूल में बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य नवनीत बिजल्वाण ने किया। बतौर मुख्य अतिथि साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नेताजी ने सुख-सुविधाएं का त्याग कर आजादी की लड़ाई लड़ी। संचालन सतीश कुमार ने किया। इस मौके पर ऊषा चौहान, ओपी चुग, छाया जोशी, रेनू भट्ट, सतीश कुमार, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनु गुप्ता ने नेताजी के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। इस मौके पर चेयरपर्सन वंदना नागर, विजय नागर, पूर्णिमा भारद्वाज, मेघा पुंज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुद्धोवाला में क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर सूर्यवीर सिंह चौहान, सुखदेव फरस्वाण, यशपाल नेगी, सोहन पाल तोमर, सुभाष चंद, अशोक नेगी आदि मौजूद रहे।
उधर, आल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने नेताजी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अरुण मिश्रा, चौधरी धुरेंद्र, मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे।

पछवादून विकास मंच ने जूनियर हाईस्कूल लक्खनवाला में नेताजी का जन्मदिवस मनाया। इस मौके पर मंच संयोजक अतुल शर्मा, सुनील तोमर, संजीव गुप्ता, सुरेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed