{"_id":"5a63764b4f1c1b7d268b5881","slug":"15164679781268-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 68 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 68 का चालान
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर थाना पुलिस ने 68 वाहनों का चालान किया। वाहनों का चालान कर 9450 रुपये वसूले गए।
नगर में संचालित कई निजी स्कूलों के वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही हैं। इसकी कई बार पुलिस से शिकायत भी की जा चुकी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के निर्देश पर थाना पुलिस और पुलिस की निर्भीक यूनिट ने जगह-जगह स्कूली वाहन, बसों और जीपों में ओवर लोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। कई स्कूली वाहनों में ओवर लोडिंग मिली। इस पर 68 वाहनों का चालान कर 9450 रुपये शुल्क वसूला गया।