{"_id":"5a6376464f1c1b84268b57f5","slug":"15164679739-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए आने लगी एडवांस बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के लिए आने लगी एडवांस बुकिंग
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। आगामी बसंत पंचमी के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होगी, लेकिन बदरीनाथ की तीर्थयात्रा के लिए एडवांस बुकिंग आने लगी हैं। यात्रा पड़ाव जोशीमठ, बदरीनाथ, चमोली, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट और पीपलकोटी के होटल और लॉज में तीर्थयात्रियों की एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। इससे इस बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के बेहतर चलने की उम्मीद है।
वर्ष 2013 की आपदा के बाद से धीरे-धीरे तीर्थयात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। इस बार आपदा से पहले की भांति यात्रा पड़ावों पर तीर्थयात्रियों की एडवांस बुकिंग आने लगी है। बदरीनाथ में जैन धर्मशाला के प्रबंधक अमित त्रिपाठी का कहना है कि अहमदाबाद, दिल्ली, गुजरात, चेन्नई से तीर्थयात्रियों की एडवांस बुकिंग आने लगी हैं। इस बार मौसम भी सामान्य बना है, जिससे बदरीनाथ की तीर्थयात्रा के बेहतर चलने की उम्मीद है। बदरीनाथ धाम के होटल व्यवसायी राजेश मेहता और विशाल नैथानी का कहना है कि तीर्थयात्री बदरीनाथ की तीर्थयात्रा के बारे में जानकारी मांग रहे हैं। कई होटलों में मई और जून माह की एडवांस बुकिंग भी आ गई हैं। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ का कहना है कि इस बार फिर तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है, यदि मौसम ने साथ दिया तो बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा बेहतर चलेगी।