{"_id":"5a6257964f1c1b8e268b5499","slug":"151639458012-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा संविदा जेई की नियुक्ति में धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा संविदा जेई की नियुक्ति में धांधली
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
कालसी।
चकराता और कालसी प्रखंड में तैनात मनरेगा संविदा अवर अभियंताओं की नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाते हुए नवक्रांति स्वराज मोर्चा ने उपजिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार एसपी उनियाल को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि चंद लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए मनरेगा अवर अभियंताओं की नियुक्ति में बड़ा खेल खेला गया। दोनों ही विकास खंडों में नियमों को ताक पर रख अभियंताओं की नियुक्ति की गई। नियमानुसार सिविल डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति दी जानी थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने एग्रीकल्चर और अन्य डिप्लोमा धारकों को अवर अभियंता के पद पर नियुक्ति दे दी। जिसका असर अब विकास कार्यों पर पड़ रहा है। नियुक्ति प्रक्रिया में स्थानीय अभ्यर्थियों को भी प्राथमिकता नहीं दी गई। यदि विभाग जल्द ही नियुक्तियों को रद कर मेरिट और नियमानुसार पदों को नहीं भरता तो संगठन आंदोलन करेगा।
तहसीलदार ने कहा कि मामले में संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। ज्ञापन देने वालों में स्वराज चौहान, गंभीर चौहान, गजेंद्र जोशी, जसबीर चौहान, चेतन शर्मा, सुनील राठौर, प्रवेश पांडे, गोपाल चौहान, राहुल आदि मौजूद रहे।