{"_id":"5a6257944f1c1b6b268b56f7","slug":"151639457818-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लांट से उठ रही दुर्गंध, जीना मुहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लांट से उठ रही दुर्गंध, जीना मुहाल
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट एंड मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर आयुक्त डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से मुलाकात की।
नगर आयुक्त ने शनिवार को प्लांट का भौतिक निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गुसाई ने बताया कि कूड़े से उठ रही दुर्गंध से सेलाकुई और आसपास के बाशिदों को दुर्गंध झेलनी पड़ रही है। लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। दुर्गंध के चलते लोगों ने मॉर्निंग और इवनिंग वॉक भी बंद कर दी है। प्लांट के समीप से गुजरना तो और भी मुश्किल हो गया है। रोजाना समस्या बढ़ती ही जा रही है।
बता दें कि शुरू से ही क्षेत्र में प्लांट का विरोध हो रहा था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन भी किया। तब भी लोगों से प्लांट से उत्पन्न होने वाली समस्याओं की ओर निगम प्रशासन के साथ ही सरकार का ध्यान आकर्षित किया था। एक दिसंबर से दून शहर का कूड़ा प्लांट में डाला जा रहा है। मुलाकात वालों में शूरवीर सिंह चौहान, रविंद्र रमोला, शरद रावत, अनिल नौटियाल, भगत सिंह राठौर, विनोद, विनीत मलिक, विजय बिष्ट, नरगिस आदि शामिल रहे।