{"_id":"5a62578f4f1c1b8f268b5590","slug":"151639457318-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटिलिटी खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटिलिटी खाई में गिरी, चालक की मौत
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी।
चकराता मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात को हुए हादसे में यूटिलिटी चालक की मौत हो गई। खाई में गिरे वाहन के परखच्चे उड़ गए। राजस्व पुलिस ने सीएचसी चकराता में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
यूटिलिटी कोटी कनासर गांव से सावड़ा गांव जा रही थी। रात करीब साढ़े दस बजे सावड़ा राजकीय इंटर कालेज के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर राजस्व पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रात में अंधेरे में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खाई में चालक का शव बरामद हुआ, उसकी पहचान किशन सिंह क्षेत्री (38) पुत्र मन बहादुर निवासी ग्राम सावड़ा डूंगरी के रूप में हुई। उसकी मौत से गांव में मातम छा गया है। वह परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसके दो बेटे हैं। यूटिलिटी चलाकर वह अपने परिवार का पालन कर था। यूटिलिटी उसकी अपनी थी।