{"_id":"5a62577a4f1c1b82268b53ee","slug":"15163945524-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के सचिव ने मंडलायुक्त को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के सचिव ने मंडलायुक्त को लिखा पत्र
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूूनी।
हनोल गांव में बंजर भूमि एक व्यक्ति विशेष के नाम दर्ज किए जाने के मामले में मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव कृष्ण सिंह ने मंडलायुक्त को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। वहीं शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि तहसील प्रशासन पूरी तरह से आरोपी व्यक्ति के प्रभाव में है। वह जांच प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है।
शिकायतकर्ता महिला संगीता नौटियाल ने शुक्रवार को बताया कि चार जनवरी को शिकायत दर्ज कराने के इतने दिन बाद भी जांच को लेकर तहसील प्रशासन ने उनसे कोई संपर्क नहीं साधा है। उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच हुई तो तहसील के कई अधिकारी और कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है, ऐसे में अब तहसील प्रशासन उन्हें बचाने में जुट गया है।
उल्लेखनीय है कि 22 जुलाई 2016 को खतौनी संख्या- 41 में दर्ज करीब 0.2000 हेक्टेयर भूमि को तहसील प्रशासन ने एक व्यक्ति विशेष के नाम दर्ज कर दिया था। महिला का आरोप है कि सारा खेल निर्माणाधीन हनोल-भ्यूलाड़ा मोटर मार्ग की कटिंग के दौरान मुआवजा हड़पने के लिए हुआ। मामले में ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखंड देहरादून के अधिकारी भी यह मान चुके हैं कि कटिंग से पूर्व हुए विभागीय सर्वे में विनियमित की गई भूमि सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्शाई गई थी। मामले में फर्जीवाड़े की आशंका को देखते हुए विभागीय अधिकारियों भी मुआवजे की प्रक्रिया में भी रोक लगा चुके हैं। अब अधिशासी अभियंता ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए एसडीएम त्यूनी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
कोट
मामले की जांच एसडीएम त्यूनी को सौंपी गई है। जांच तथ्यों के आधार पर की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी