{"_id":"5a5cdfb54f1c1ba5268b4922","slug":"15160362069-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं स्वतंत्र पर्वतीय बिग्रेड ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौवीं स्वतंत्र पर्वतीय बिग्रेड ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। नौवीं स्वतंत्र पर्वतीय बिग्रेड समूह ने थल सेना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर बिग्रेड की ओर से गढ़वाल स्काउट परिसर में नो योर आर्मी मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर एके पांडे ने किया। सेना के अधिकारियों ने युवाओं को भारतीय सेना से रूबरू कराया गया।
थल सेना दिवस पर सुबह 11 बजे से गढ़वाल स्काउट कैंप परिसर में सेना के जवानों ने बैंड धुनों पर परेड कर मेले का आगाज किया। इसके बाद सेना ने कारगिल युद्ध की फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों और युवाओं को भारतीय सेना के विषय में जानकारी दी। मेले में सेना की ओर से उपयोग किए जाने वाले हथियारों की भी प्रदर्शनी लगाई गई। सेना के जवानों ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और युवाओं को हथियारों की जानकारी दी। डिप्टी कमांडर एके पंाडे ने कहा कि नो योर आर्मी मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना से परिचित कराना और युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान सेना के जवानों ने लोगों को आपदा के दौरान किए जाने वाले रेस्क्यू अभियानों के बारे में बताया और रेस्क्यू उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, ऋषि प्रसाद सती, कर्नल नवीन डबराल, भागवत प्रसाद थपलियाल और मनोज सिंह रावत सहित पूर्व सैनिक भी शामिल हुए।