{"_id":"5a5cddd44f1c1b88268b48aa","slug":"151603572513-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी राजधानी को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी राजधानी को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा
Updated Mon, 15 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर ब्लाक के ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने तिरंगा रैली निकाली। ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों ने कहा कि गैरसैंण राज्य आंदोलन की भावना रही है और राज्य आंदोलनकारियों ने आंदोलन के समय ही गैरसैंण को राजधानी के रूप में चयनित कर लिया था, लेकिन सरकारों ने इस राज्य के लोगों के साथ छलावा किया है। लोगों ने जल्द गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। इस अवसर पर ज्येष्ठ उपप्रमुख गंभीर सिंह नेगी, सरिता नेगी, सुनील भारद्वाज, महेंद्र प्रसाद सती, बचन सिंह, गोदांबरी देवी, अव्वल सिंह, सुजान सिंह, नरेंद्र रावत, त्रिलोक सिंह और महिपाल सिंह सहित कई लोग शामिल थे।