फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आठ साल, 1534 मौत, 2300 घायल .. श्री मदन गौड़ द्वारा मांगा गया इनपुट

आठ साल, 1534 मौत, 2300 घायल .. श्री मदन गौड़ द्वारा मांगा गया इनपुट

Wed, 10 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
आठ साल, 1534 मौत, 2300 घायल  .. श्री मदन गौड़ द्वारा मांगा गया इनपुट

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सात साल गुजरने के बाद भी हरिद्वार-रुड़की फोरलेन का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। हां, इस बीच सैकड़ों परिवारों को ताउम्र न भूलने वाला दर्द जरूर दे गया है। वर्ष 2010 से अब तक जिले में हुए सड़क हादसों में 1534 लोग मौत के शिकार हुए हैं, जबकि 2300 लोग हादसों में घायल हुए हैं।

अधिकांश हादसे हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर ही घटित हुए है। खूनी फोरलेन ने कई परिवार तबाह कर दिए हैं। वर्ष 2010 से फोरलेन का निर्माण शुरू हुआ था, तब से अब तक काम पूरा नहीं हुआ। ऐसे में जगह-जगह दुर्घटना संभावित क्षेत्र उभर आए और लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। खासतौर पर शहरी से सटे क्षेत्र में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी दावा कर गए थे कि जल्द ही फोरलेन का निर्माण पूरा हो जाएगा, लेकिन फिलहाल धरातल पर फोरलेन के काम में कोई तेजी नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


सड़क हादसों का ब्योरा
वर्ष हादसों की संख्या मृतकों की संख्या घायलों की संख्या
2010 348 244 353
2011 354 197 364
2012 348 198 356
2013 281 152 243
2014 315 184 261
2015 337 207 343
2016 344 212 227
2017 247 140 153
(ये आंकड़े वर्ष 1-1-2010 से लेकर 31-09-2017 तक के है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed