फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शहरी विकास मंत्री को अपनों से ही मिल रही चुनौती

शहरी विकास मंत्री को अपनों से ही मिल रही चुनौती

Wed, 10 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री को अपनों से ही मिल रही चुनौती

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आसन्न नगर निगम चुनाव से पहले ही शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को इस बार अंदरखाने से ही चुनौती मिल रही है। डेढ़ दशक से शहर की राजनीति में एकछत्र राज करना ही उन्हें भारी पड़ रहा है। कई कार्यकर्ता उनके धुर विरोधी सतपाल महाराज खेमे में अपनी नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करने लगे हैं। इसके लिए सब अपने तरकश कस रहे हैं।
पं. दीनदयाल उपाध्याय मल्टीस्टोरी कार पार्किंग के विवाद में कुछ भाजपाइयों को मंत्री मदन कौशिक की ओर से सहयोग नहीं मिलने से वे अपने व्यावसायिक हितों को देखते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज खेमे में घुसपैठ की कोशिश में जुटे हैं। सरकारी निगमों तथा विभागों के पदों पर नियुक्ति को लेकर भी शहरी विकास मंत्री से तरजीह नहीं मिलने से पुराने भाजपाइयों का गुट उनसे नाराज है। अपनी बात मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने रखने के लिए कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ भाजपाइयों की कमेटी बनाई है। दोनों नेताओं से समय मिलने पर उनके सामने वे अपनी बात रखेंगे। कमेटी के सदस्य पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोडा की अस्वस्थता और विमल कुमार के दिल्ली में होने से कमेटी की हाईकमान से मुलाकात नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री को चुनौती देने की तैयारी कर रहा भाजपा का यह गुट अपने लिए सरकारी पदों के साथ नगर निगम मेयर तथा पार्षदों के टिकट की दावेदारी कर रहा है। यह गुट सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक और सतपाल महाराज से संपर्क साध कर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को बड़ी व कड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं। हालांकि वह मानते हैं कि पार्टी जिनको टिकट देगी, उनके लिए पूरी निष्ठा से पार्टी हित में काम किया जाएगा। जबकि भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी का दावा है कि पूरी पार्टी एकजुट होकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और विजयी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed