फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षक की पुन: नियुक्ति पर भड़के छात्र, प्रदर्शन

शिक्षक की पुन: नियुक्ति पर भड़के छात्र, प्रदर्शन

Tue, 02 Apr 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक की पुन: नियुक्ति पर भड़के छात्र, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में छात्रों ने संविदा पर कार्यरत शिक्षक की दोबारा नियुक्ति के विरोध में प्रदर्शन कर दिया। आरोप लगाया पात्रता पूरी न होने पर शिक्षक को बाहर किया गया था अब फिर उसी शिक्षक को रखा जा रहा है। शिक्षक ने आरोपों को खारिज किया है।
सोमवार को काफी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र हुए। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में संविदा पर कार्यरत शिक्षक एसके दादर की दोबारा नियुक्ति का विरोध कर दिया। साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी। उनका कहना था कि जिस शिक्षक को छात्रों को धमकाने समेत कई अन्य गंभीर आरोपों के चलते विवि से निकाल दिया गया था, उसे दोबारा रखना गलत है। इसके बाद छात्र परिषद के नेतृत्व में गुस्साए छात्र कुलसचिव, कुलपति एवं उप कुलसचिव से मिलने पहुंचे और शिक्षक की नियुक्ति रद्द करने की मांग की। साथ ही मांग न मानने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में छात्र परिषद के अध्यक्ष अभिषेक थलवाल, सतेंद्र चौहान, अमित जोशी, नवनीत राजोरिया, परिणय, निशांत, ऋषभ असवाल, अंशुमन, राहुल, गौतम आदि शामिल थे। उधर, मामले में पक्ष जानने के लिए विवि के कुलसचिव सुधीर बुड़ाकोटि को फोन किया। लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें एसएमएस भी किया गया। लेकिन, उनका जवाब नहीं मिला। जब उनका पक्ष आएगा तो उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
सात साल से विवि में काम कर रहा हूं। अंदरूनी राजनीति के चलते मेरा कांट्रेक्ट रिन्यू नहीं किया गया था। मैंने इसकी शासन में शिकायत की थी। इस पर शासन ने उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की थी। समिति की सिफारिश के आधार पर शासन ने दोबारा मेरी नियुक्ति बहाल करने का आदेश जारी किया है। इसी आधार पर दोबारा नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रो. एसके दादर, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, दून विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed