फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राहुल गांधी ने राफेल मामले में जनता को गुमराह किया

राहुल गांधी ने राफेल मामले में जनता को गुमराह किया

Fri, 21 Dec 2018 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी ने राफेल मामले में जनता को गुमराह किया
राहुल गांधी ने राफेल मामले में जनता को गुमराह किया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल विमान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान का मामला गरमाता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा। जिसमें लिखा है कि केंद्र सरकार ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर राफेल विमानों की खरीदारी का समझौता किया, जबकि कांग्रेस ने अपनी सरकार में इस मामले को कई साल अधर में लटकाए रखा था।
महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के नेतृत्व में भाजपाई जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरविंद पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में लिखा है कि राफेल विमान खरीद समझौते के मुद्दे पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तथ्यहीन और बेबुनियाद बयान देकर देश की जनता को गुमराह किया है। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने भी 14 दिसंबर को पूरी खरीद प्रक्रिया को नियमों के अनुरूप पाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजनीतिक हितों को साधने के लिए गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने देश की जनता को गुमराह किया है, इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर संजय सिंघल, रतन सिंह चौहान, कैलाश खन्ना, राजेंद्र ढिल्लो, जोगेंद्र पुंडीर, आशीष नागरथ, गोविंद मोहन, आनंद प्रकाश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
कांग्रेस भवन में हंगामा भाजपा की गुंडागर्दी : माकपा
देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला सचिव राजेंद्र पुरोहित ने कांग्रेस भवन में हंगामे को भाजपा की गुंडागर्दी बताया है। कहा कि यह घटना प्रशासन की विफलता को साबित करता है। इस दौरान राजेंद्र नेगी, राजेंद्र पुरोहित, लेखराज, अनंत आकाश, माला गुरुंग, किशन गुनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed