फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ग्राम विकास अधिकारियों का गुस्सा फूटा

ग्राम विकास अधिकारियों का गुस्सा फूटा

Mon, 09 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारियों का गुस्सा फूटा
पौड़ी। वेतन विसंगति दूर किए जाने सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत उत्तराखंड ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का सोमवार को गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए सदस्यों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए विकास भवन परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्यादत्त रतूड़ी ने कहा कि जल्द मांगें न मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में एकत्र हुए ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में मनरेगा ऑडिट के नाम पर ग्राम विकास अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने सरकार की ओर से ऑडिट के लिए गठित उसाटा एजेंसी को निरस्त किए जाने की मांग की। इसके अलावा विभाग में वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर किए जाने और विभाग में वीडीओ के रिक्त पदों पर नियुक्तियां किए जाने की मांग भी एसोसिएशन ने उठाई। महामंत्री केशर सिंह नेगी ने कहा कि मांगों पर जल्द अमल न हुआ तो 13 जुलाई को उत्तराखंड सामाजिक जवाबदेही एवं पारदर्शिता अभिकरण कार्यालय देहरादून में धरना दिया जाएगा। 17 जुलाई को नैनीताल और देहरादून में धरना एवं 30 जुलाई को देहरादून में रैली निकाली जाएगी। धरना देने वालों में जयेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र कठैत, हर्ष जोशी, माधुरी, अनिता जोशी, धर्मेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed