{"_id":"5b05ce5f4f1c1be6408b7706","slug":"151527107167-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण के लिए पदयात्रा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण के लिए पदयात्रा कल से
Updated Thu, 24 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गैरसैंण राजधानी आंदोलन संगठन के संयोजक प्रवीन सिंह ने प्रदेश सरकार पर गैरसैंण को स्थाई राजधानी नहीं बनाने का आरोप लगाया है। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार से पदयात्रा निकालने की बात कही है।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान प्रवीन सिंह ने कहा कि बीते कई महीने से गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई फैसला नहीं ले रही है। इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने और लोगों को जागरूक करने के लिए 25 मई को उत्तरकाशी के मोरी से पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तक पदयात्रा की जाएगी। पदयात्रा में उत्तराखंड महिला मंच के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान यात्री गांव, कस्बों में संपर्क, संवाद, हस्ताक्षर अभियान, पोस्टकार्ड के जरिये मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।