{"_id":"5a4fe2704f1c1b9b518b5271","slug":"151518492314-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल अस्पताल में कृत्रिम अंग वितरण शिविर शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मल अस्पताल में कृत्रिम अंग वितरण शिविर शुरु
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्मल अस्पताल में कृत्रिम अंग वितरण शिविर शुरू
- श्री महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। निर्मल आश्रम अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग वितरण को लेकर तीन दिवसीय शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया, जिसके तहत पहले दिन 52 लोगों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। शिविर में 106 दिव्यांग कृत्रिम अंगों के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। शुक्रवार को मायाकुंड स्थित निर्मल आश्रम अस्पताल में आश्रम के महंत बाबा राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज ने तीन दिवसीय निशुल्क शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान महंत बाबा राम सिंह ने कहा कि मानवता की सेवा भी प्रभु प्राप्ति का एक मार्ग है। कहा कि असहाय की सहायता सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा से व्यक्ति को आत्मिक शांति मिलती है।
संत जोध सिंह महाराज ने बताया कि निर्मल आश्रम की सभी संस्थाएं आमजन की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। भविष्य में भी निर्मल आश्रम की ओर से जनसेवा के प्रयास जारी रहेंगे। अस्पताल के प्रशासक बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि शिविर के पहले दिन 30 लोगों को केलिपर, 10 लोगों को बैसाखी, पांच लोगों को नकली हाथ लगाए गए। बताया कि सात लोगों को कृत्रिम जूते दिए जाएंगे। प्रशासक ने बताया कि अभी तक शिविर में 106 दिव्यांग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अगले दो दिनों तक कृत्रिम अंगों का वितरण जारी रहेगा। इस अवसर पर अस्पताल के मेडिकल निदेशक डा. अजय शर्मा, अनिल किंगर, सीबी जैन, सूरज गुुलाटी, संदीप मल्होत्रा, करमजीत सिंह, चरनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप बख्शी, सुभाष चंद्र ध्यानी आदि मौजूद थे।