फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लापरवाही विभाग की, भुगत रहे उपभोक्ता

लापरवाही विभाग की, भुगत रहे उपभोक्ता

Wed, 24 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही विभाग की, भुगत रहे उपभोक्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

बिजली विभाग के खाद्य आपूर्ति विभाग को बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध न कराने की वजह से जिले के 32 हजार राशनकार्ड धारकों को दिसंबर माह केरोसिन नहीं बांटा जा सका है। विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। जबकि आपूर्ति विभाग कई बार बिजली विभाग को सूची उपलब्ध कराने को रिमाइंडर भेज चुका है।
दरअसल, केरोसिन को लेकर केंद्र सरकार ने यह मानक निर्धारित कर दिया है कि जिसके घर में घरेलू रसोई गैस और बिजली का कनेक्शन होगा उसको केरोसिन नहीं दिया जाएगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास रसोई गैस के कनेक्शन धारकों की जानकारी तो है, लेकिन जिले के कितने घरों में बिजली है इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि देहरादून जिले का केरोसिन का कोटा 900 किलो लीटर (केएल) से घटाकर 282 केएल प्रति माह कर दिया गया है। स्थिति यह है कि दिसंबर माह का कोटा राशन डीलर उठा भी चुके हैं, लेकिन इसे अभी तक वितरित नहीं किया गया है। घरेलू रसोई गैस के कनेक्शन से विहीन मैदानी इलाके के कार्डधारकों को प्रतिमाह एक लीटर और पर्वतीय इलाके के उपभोक्ताओं को दो लीटर केरोसिन वितरित किया जाता है। देहरादून जिले में ही करोसिन के 32 हजार उपभोक्ता है जिन्हें ये कोटा आवंटित होना है अभी जनवरी का कोटा तो दूर की बात है जो केंद्र सरकार से आया नहीं जबकि विभाग बांट नहीं पाया । यह कोटा विभाग के पास डंप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
कोट
डीएम ने विद्युत विभाग को पत्र भेजकर बिजली कनेक्शन उपभोक्ताओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सूची उपलब्ध होने के बाद जांच की जाएगी और ऐसे उपभोक्ताओं से केरोसिन के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा। बिना बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को केरोसिन बांटा जाएगा।

विपिन कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
कोट::
- मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। हो सकता है विभाग के किसी अन्य अधिकारी से इस बारे मेें जानकारी मांगी गई हो। जानकारी कर विभाग को सूची उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि उपभोक्ताओं को केरोसिन बांटा जा सके।
एके सिंह, प्रवक्ता, यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed