फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसीसी और हिमालयन ईगल की शानदार जीत

एसीसी और हिमालयन ईगल की शानदार जीत

Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
एसीसी और हिमालयन ईगल की शानदार जीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

चौथी माधो लाल हवेलिया स्मृति द प्रेसीडेंट कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को ऑल राउंडर क्रिकेट एकेडमी (एसीसी) ने रॉयल क्रिकेट क्लब (आरसीसी) और हिमालयन ईगल ने प्रयास एकेडमी को शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए। एसीसी के खिलाफ खेलते हुए आरसीसी की पूरी टीम महज 24 रनों पर ऑल आउट हो गई।
कसिगा स्कूल मैदान में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसीसी की टीम 18.4 ओवर में 177 रनों पर आउट हो गई। टीम के लिए राहुल ने 27 गेंदों में तेजतर्रार 46, भानु ने 42, वीरेन सिंह ने 20 और शंकर ने 17 रन बनाए। आरसीसी के मनीष ने चार, अभिषेक व नीरज ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी आरसीसी की पूरी टीम 7.4 ओवर में 24 रनों पर ढेर हो गई। टीम के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए जबकि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। एसीसी के भानु ने 10 रन देकर पांच और रजत ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में प्रयास एकेडमी की टीम 18.4 ओवर में 72 रनों पर सिमट गई। आर्यन ने 17, हेमंत ने 14, अंकित ने 13 रन बनाए। हिमालयन ईगल के अक्षय ने तीन और अभय व इदरीश ने दो-दो विकेट लिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमालयन ईगल के दोनों ओपनरों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दस विकेट से टीम को विजय दिलाई। विजय ने 47 और दीपक ने 19 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed