{"_id":"5a4e622f4f1c1b273c8b4bef","slug":"15150865531013-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विवि में होगी 13 महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विवि में होगी 13 महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षा
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय को शहर के 13 महाविद्यालयों की शास्त्री एवं आचार्य की सेमेस्टर परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विवि के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा भी विवि परिसर में ही होगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि गुरुकुुल महाविद्यालय ज्वालापुर, भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत महाविद्यालय, जगदेव सिंह संस्कृत महाविद्यालय सप्तऋषि आश्रम, रामानुज श्री वैष्णव संस्कृत महाविद्यालय, गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय, निर्मल संस्कृत महाविद्यालय कनखल, ऋषि संस्कृत महाविद्यालय निर्धन निकेतन खड़खड़ी, जय भारत साधु संस्कृत महाविद्यालय, उदासीन संस्कृत महाविद्यालय पंचायती अखाड़ा कनखल, ब्रह्मचारी रामकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय पालीवाल हरिद्वार, जगद्गुरु श्री चंद्र संस्कृत महाविद्यालय और गुरुमंडलाश्रम संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की शास्त्री एवं आचार्य विषयों की सेमेस्टर परीक्षा विवि परिसर में होगी।
विज्ञापन
वहीं, गुरुकुुल महाविद्यालय ज्वालापुर, भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय और जगद्देव सिंह संस्कृत महाविद्यालय सप्तऋषि आश्रम के सभी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताया कि संस्कृत विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रदेश में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सेमेस्टर परीक्षा दो फरवरी को समाप्त होगी।
विज्ञापन