{"_id":"5a4e5d6a4f1c1b44198b4d54","slug":"15150853328-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर गुल रही पिंडर घाटी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर गुल रही पिंडर घाटी की बिजली
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल/नारायणबगड़/कर्णप्रयाग। सिमली और नारायणबगड़ के बीच बिजली लाइन पर फाल्ट आने से पिंडर घाटी के तीनों ब्लाकों की बिजली बृहस्पतिवार को दिनभर गुल रही। ऊर्जा निगम के कर्मचारी देर रात तक फाल्ट तलाशने में लगे रहे।
पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाकों के लिए सिमली विद्युत स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार को सिमली और नारायणबगड़ के बीच जंगलों में बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया, जिसके चलते घाटी के तीनों ब्लाकों की बिजली सुबह दस बजे गुल हो गई। सूचना पर ऊर्जा निगम के कर्मी फाल्ट खोजने के लिए सिमली और नारायणबगड़ के जंगलों में लगे हुए थे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीएस चौधरी ने बताया कि कर्मी फाल्ट ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। दूसरी ओर कर्णप्रयाग में दिन में भी बिजली की अनियमित आपूर्ति रही। लगातार गुल होती बिजली के कारण लघु उद्यमी और व्यापारी परेशान रहे। लोगों ने बिजली आपूर्ति सुनियोजित करने की मांग की।