फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बैंको में न्यनूतम राशि नही होने पर जुर्माना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

बैंको में न्यनूतम राशि नही होने पर जुर्माना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 04 Jan 2018 01:45 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
बैंको में न्यनूतम राशि नही होने पर जुर्माना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
खातेदारों से जुर्माने वसूलने पर बिफरे कांग्रेसी
विज्ञापन

-- नगर में जुलूस निकालकर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
-- कहा, नोटबंदी और जीएसटी से जनता है परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैंकों में न्यूनतम धनराशि नहीं होने पर खातेदार से जुर्माना वसूलने के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार का पुतला जलाकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के पुतले का दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर चौक से तहसील मुख्यालय तक विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
जनसभा में युकां के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मोहित शर्मा ने कहा कि वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बैंक खाते में न्यूनतम धनराशि नहीं रखने पर अब तक खातेदारों से 2320 करोड़ की वसूली की गई है, जोकि जनता के हितों पर कुठाराघात है। कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से त्रस्त जनता पर केंद्र सरकार इस मार से आर्थिक चोट पहुंचा रही है। युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि देश के बेहद आर्थिक कमजोर वर्ग को इसका सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। केंद्र सरकार को ऐसे काले कानून को तत्काल समाप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, नगर अध्यक्ष राजबीर खत्री और प्रदेश संगठन सचिव सागर मनवाल ने भी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की आलोचना की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस पंचायत प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, महेश रावत, नवीन मिश्रा, विनोद चौहान, गौरव चौधरी, मनमोहन नौटियाल, प्रियेश वर्मा, अजय रावत, मधु थापा, बाला देवी, राहुल सैनी, दीपेश राणा, अमित सैनी, मनप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed