{"_id":"5953e86f4f1c1bd0738b4606","slug":"151498671215-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका ने तुड़वाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका ने तुड़वाया अतिक्रमण
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। पक्के अतिक्रमण के खिलाफ पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पालिका प्रशासन ने गुरुद्वारा रोड स्थित एक होटल व्यवसायी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य को तोड़ दिया। पालिका प्रशासन का कहना था कि उक्त व्यवसायी अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करवा रहा है।
बुधवार को पालिका प्रशासन की टीम ने गुरुद्वारा रोड पर होटल व्यवसायी की ओर से किया जा रहा निर्माण कार्य को तुड़वा दिया। होटल व्यवसायी नाली से सटाकर पक्के बिम बनवा रहा था। व्यवसायी का कहना था कि पालिका की नाली से पानी रिस कर होटल के अंदर सीलन पैदा कर रहा है, जिसका का वह ट्रीटमेंट कर रहा था। वहीं पालिका प्रशासन का कहना था कि होटल व्यवसायी नाली के ऊपर अतिक्रमण कर नाली में अवरोध पैदा कर रहा था। पालिका की नाली में किए गए निर्माण कार्य को तुड़वाया गया है। पालिका प्रशासन ने कहा कि जल्द ही अन्य पक्के अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जाएगा। ब्यूरो