{"_id":"5a4917754f1c1b156b8bf541","slug":"15147397383-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार रात्रि को पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार रात्रि को पुलिस ने चलाया छापेमारी अभियान
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। नंदकेशरी में अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस ने छापेकारी की और अवैध खनन कर रहे एक ट्रक को सीज कर दिया।
पिंडर नदी के किनारे तहसील कार्यालय राड़ीबगड़ से देवाल संगम, बोरागाड़ आदि कई स्थान पर अवैध रूप से रेत-बजरी निकाली जा रही है। यहां नंदकेशरी के पास भी रात में रेत-बजरी का खनन हो रहा है जिसकी सप्लाई देवाल, ग्वालदम, थराली और कुमाऊं में जा रही है। इस पर पुलिस ने शनिवार रात को छापेमारी की और दस बजे नंदकेशरी के पास से बिना अनुुमति रेता-बजरी ले जा रहे ट्रक को पुलिस ने सीज कर दिया। थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बताया कि पिंडर नदी के किनारे कई स्थानों पर अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं। इस पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।