फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने औली पहुंचे चार हजार देशी-विदेशी पर्यटक

थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने औली पहुंचे चार हजार देशी-विदेशी पर्यटक

Sun, 31 Dec 2017 10:37 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने औली पहुंचे चार हजार देशी-विदेशी पर्यटक

विज्ञापन
जोशीमठ। थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए औली और जोशीमठ में देशी-विदेशी पर्यटकों का हुजूम उमड़ा। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार पर्यटक भारी संख्या में पहुंचे। रविवार देर शाम तक करीब चार हजार पर्यटक औली पहुंचे। औली तक पहुंचने के लिए पर्यटकों ने रोपवे का भी खूब लुत्फ उठाया। रोपवे से करीब 400 पर्यटक औली पहुंचे, जो अभी तक का रिकार्ड है।
जीएमवीएन के साथ ही औली के सभी छोटे-बड़े होटल और हट्स रविवार को फुल रहे। जोशीमठ में भी देर रात तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला रहा। देर रात तक औली के व्यू प्वाइंट में पर्यटकों की खूब चहल-पहल रही। थर्टी फर्स्ट के लिए पर्यटक कांचुलाखर्क, दुग्गलभिट्टा, चोपता, मंडल, गोपेश्वर सहित अन्य पर्यटक स्थलों में भी पहुंचे। जोशीमठ के क्वांरीपास ट्रैक के फुलारा स्पॉट में भी पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। यहां करीब 30 पर्यटकों के टेंट लगे थे। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए पर्यटन व्यवसायी भी उत्साहित हैं। एडवेंचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पंवार का कहना है कि क्वांरीपास ट्रैक पर कई जगहों पर बर्फ जमीं हुई है और पर्यटक इसका मजा भी ले रहे हैं। जीएमवीएन के प्रबंधक किशोर डिमरी का कहना है कि औली में सभी गेस्ट हाउस फुल हैं। औली में बर्फ न होने से पर्यटक दस नंबर टावर और गौरसों बुग्याल में जमी बर्फ का मजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट का कहना है कि पिछले वर्ष औली में 3500 पर्यटक पहुंचे थे जबकि इस बार करीब चार हजार पर्यटक औली पहुंचे।
विज्ञापन


औली में लगा दो घंटे तक जाम
जोशीमठ। औली में वाहन पार्किंग की सुविधा न होने से यहां पहुंचे पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रविवार को औली में जब पर्यटकों के वाहनों का रैला उमड़ा तो जाम यहां जाम लग गया। जाम खुलवाने को पुलिस के अधिकारियों और जवानों को खूब मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही औली में जीएमवीएन गेस्ट हाउस के समीप पर्यटकों के वाहनों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद पहुंचे वाहनों को पार्किंग की जगह नहीं मिली और धीरे-धीरे यहां वाहनों का जाम लग गया। दोपहर बारह बजे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे जोशीमठ थाने के थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और वाहनों को सड़क किनारे व्यवस्थित ढंग से पार्क कराया। करीब दो घंटे बाद दोपहर दो बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि औली में सुचारु यातायात संचालन के लिए एक एसआई और पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती का कहना है कि औली में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीइंग प्रतियोगिता होने जा रही है, लेकिन यहां वाहन पार्किंग तक की सुविधा नहीं है। पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं भी यहां नहीं हैं। सरकारों को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed