फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नहीं मिल रही है वांछितों को पेंशन

नहीं मिल रही है वांछितों को पेंशन

Sat, 23 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
नहीं मिल रही है वांछितों को पेंशन

विज्ञापन
गैरसैंण। क्षेत्र पंचायत की बैठक में पंचायत सदस्यों ने समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली विधवा, वृद्धा, दिव्यांग सहित अन्य पेंशन का भुगतान समय पर न करने पर सदस्यों ने हंगामा किया। सदस्यों ने कहा कि गरीबों और निराश्रितों को सहारा देने वाली एक मात्र पेंशन योजनाओं पर विभाग लापरवाह बना है। सदस्यों ने आधार कार्ड बनवाने, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने, जर्जर बिजली के पोलों को बदलने सहित स्वास्थ्य सुविधाओं के मुद्दे सदन में रखे।

ब्लाक सभागार में प्रमुख सुमति बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में दिवाधार के प्रधान रघुवीर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय बाजाबज्यौंण्यां में निर्माण कार्य का भुगतान न होने, रामड़ा मल्ल होशियार सिंह राजकीय उच्चतर महरगांव की शिक्षिका को निदेशालय में अटैच करने का मामला उठाया। इस पर बीईओ एसआर आर्य ने कहा कि निदेशक स्तर के अफसर के निर्देश पर अटैचमेंट किया गया है। इस पर सदस्य भड़क गए और हंगामा किया। उन्होंने विभाग पर सांठ-गांठ करने और पहाड़ के स्कूलों को शिक्षक विहीन करने का आरोप लगाया। सीडीओ ने शिक्षकों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। सदस्यों ने पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी में डॉक्टरों के न होने का मामला उठाया। बैठक में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने सभी विभाग के अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर हरेंद्र कंडारी, बैजंती देवी, एसबीएमए के परियोजना प्रबंधक गिरीश डिमरी, जिला पंचायत सदस्य हीरा फनियाल, धना बिष्ट और जगमोहन कठैत सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed