{"_id":"5a3d38124f1c1b96698ba84d","slug":"151396164311-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म दिन पर उनके योगदान को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्म दिन पर उनके योगदान को किया याद
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव में आधुनिक भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिन पर अनेक कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने उनके योगदान को युवा समाज के लिए प्रेरणा बताया।
चड़ीगांव डायट में आधुनिक भारत के महान गणितज्ञ के जन्म दिन को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डा. नारायण प्रसाद उनियाल, डा. वीवी चंदोला व गढ़वाल विवि के गणित विभाग के प्रो. आरसी डिमरी ने रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि मात्र 32 वर्ष की आयु में संपूर्ण विश्व में देश का नाम रोशन किया। कहा कि आज भी उनकी खोजी गई प्रमेय विश्व के गणितज्ञों के लिए शोध का विषय बनी है। कार्यशाला में रामानुजन के जीवन पर नाटक का मंचन भी किया गया। जबकि कई शिक्षकों की ओर से गणित के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य चंदोला ने डीआरजी से पांच शिक्षकों का एक्पोजर शैक्षणिक भ्रमण करवाने व प्रत्येक विकास खंड में एक आदर्श गणित प्रयोगशाला खोले जाने की भी बात कही।