{"_id":"5a37f2154f1c1b9e678c279b","slug":"151361604110-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में नियुक्तियों में भी हुआ भ्रष्टाचार: भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में नियुक्तियों में भी हुआ भ्रष्टाचार: भाजपा
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। पालिकाध्यक्ष के वित्तीय अधिकार सीज करने के मामले में भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा नगर मंडल की बैठक में भाजपाइयों ने पालिकाध्यक्ष पर पालिका में हुई नियुक्तियों में भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए जांच करने की मांग की है। साथ ही सरकार की ओर से की गई कार्रवाई को उचित ठहराया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी पर वर्ष 2012-13 में हरीश रावत सरकार के दौरान बिना निविदा आमंत्रित किए 22 कार्यों में अनियमितता होने के मामले में जांच बैठाई गई थी। इस दौरान स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली पोल के बजाए पानी के पाइप लगाने आदि मामलों की प्रशासनिक जांच में पालिकाध्यक्ष को दोषी पाया गया था, लेकिन पूर्ववर्ती सरकार की ओर से जांच को दबाया गया। भाजपाइयों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष के कार्यकाल में नगर पालिका में हुई नियुक्तियों में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच होनी चाहिए। बैठक में दिनेश बिष्ट, अनिल नेगी, भगवती खंडूड़ी, प्रकाश शैली, जयकृत बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, पवन भंडारी, जगदीश जोशी, सुनील पुजारी और उमेश शैली आदि मौजूद थे। दूसरी ओर आरोपों को लेकर पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी का कहना है कि नगर पालिका में सिर्फ तीन नियुक्तियां हुई हैं, जो आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई हैं। कहा कि प्रदेश में सरकार भाजपा की है और भाजपा के लोग जांच कराकर कार्रवाई करा सकते हैं।