{"_id":"5a37f1254f1c1b96698b9cc6","slug":"15136158011623-25-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 से 25 दिसम्बर तक आयोजित होगा पिडंर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से 25 दिसम्बर तक आयोजित होगा पिडंर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेला
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। 23 से 25 दिसंबर तक होने वाले पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेला थराली की भव्य तैयारियों को लेकर रामलीला मैदान में बैठक हुई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मेले का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मगन लाल शाह और समापन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज करेंगे। मेले में कई रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे।
मेले में स्थानीय लोक कलाकारों, युवक और महिला मंगल दलों, संस्कार कला मंच अल्मोड़ा, कौथगीर कला मंच कोटद्वार और लोक गायक गजेंद्र राणा तथा मीना राणा आदि लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। स्कूली छात्रों की सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे। मेला समिति के अध्यक्ष सुरपाल सिंह रावत ने जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों और लोगों से मेले में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर समिति के उपाध्यक्ष नंदू बहुगुणा, सचिव खिमानंद खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, संयोजक मोहन बहुगुणा, सरपंच गोपाल दत्त पंत, कृष्णपाल सिंह गुर्साइं, दिगंबर प्रसाद, कुंदन सिंह रावत, प्रेम बुटोला, हरी प्रसाद खंडूड़ी, हरी गुसाईं और प्रेम कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन