फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगों को लेकर हड़ताल पर गए दूरसंचार के अधिकारी व कर्मचारी

मांगों को लेकर हड़ताल पर गए दूरसंचार के अधिकारी व कर्मचारी

Tue, 12 Dec 2017 10:53 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर हड़ताल पर गए दूरसंचार के अधिकारी व कर्मचारी

विज्ञापन
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। दूरसंचार के अधिकारी-कर्मचारी वेतन संशोधन, विभागीय पदोन्नति सहित चार सूत्री मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। दूरसंचार अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार निजी कंपनियों के मोबाइल टावरों के संचालन और निर्माण के लिए अलग से टावर कंपनी का गठन करने जा रही है, जिससे बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारियों को नुकसान होगा। कर्मचारियों ने वेतन संशोधन और विभागीय पदोन्नति का लाभ देने की मांग भी उठाई। इस मौके पर दूरसंचार के एसडीओ आरएस असवाल, लोकेश पुरोहित, एसएस नेगी, सुभाष यादव, रघुवीर नेगी, सुरेंद्र नेगी, जगदीश, प्रताप सिंह, रमेश चंद्र, त्रिलोक दानू, राम सिंह और नवीन चमोला आदि मौजूद थे। वहीं, दूरसंचार अधिकारी-कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मंगलवार को दिनभर दूरसंचार की ब्रॉडबैंड सेवा भी बाधित रही।
विज्ञापन

वहीं कर्णप्रयाग में भी बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर बीएसएनएल कार्यालय के बाहर धरना दिया। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि यदि दो दिनों की हड़ताल के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल करने वालों में शाखा सचिव मोहन प्रसाद सेमवाल, गजपाल लाल, प्रकाश लाल, उपमंडल अधिकारी विक्रम सिंह रावत, विनय भट्ट, पंकज, दिनेश चंद्र ढौडियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed