फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने किया तीर्थनगरी का दौरा

जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने किया तीर्थनगरी का दौरा

Mon, 04 Dec 2017 01:53 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने किया तीर्थनगरी का दौरा
फाइल फोटो नेम-
विज्ञापन

जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने किया तीर्थनगरी का दौरा
- सिटी सेनिटेशन प्रोजेक्ट के तहत चिह्नित इलाकों का लिया जायजा

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेेश। तीर्थनगरी में प्रस्तावित सिटी सेनिटेशन प्रोजेक्ट के तहत सीवर और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चिह्नित इलाकों का जर्मन सरकार और जीआईजेड कंपनी के प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका प्रशासन के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कई चयनित स्थानों के साथ ही निकाय के डंपिंग ग्राउंड का जायजा भी लिया। रविवार को जर्मन सरकार के वित्तीय सहयोग से गंगा स्वच्छता और साफ-सफाई के लिए प्रस्तावित सिटी सेनिटेशन प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के मद्देनजर जर्मन के डिप्टी अंबेसडर डॉ. विक के साथ जीआईजेड कंपनी और जर्मन बैंक व अन्य अधिकारियों ने ऋषिकेश में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सीवर लाइन के लिए प्रस्तावित सर्वहारानगर क्षेत्र, लक्कड़घाट में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और हरिद्वार रोड स्थित पुरानी चुंगी के समीप निकाय के डंपिंग ग्राउंड को देखा।
नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने बताया कि जर्मन सरकार तीर्थनगरी में सीवर लाइन बिछाने के लिए करीब तीन सौ करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्रस्ताव अभी अंतिम चरण में है। बताया कि जर्मन सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने उनकी ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता का सही इस्तेमाल हो, इसके लिए साइड विजिट किया। बताया कि जल्द ही सीवर लाईन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। सिटी सेनिटेशन प्रोजेक्ट की निगरानी और तकनीकी सहयोग जर्मन कंपनी जीआईजेड देगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जर्मन बैंक केडब्ल्यूएफ की डा. सिलके पॉलविज, जर्मन की अपर मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डेवलपमेंट से मिस मुलर, जीआईजेड से प्रोग्राम डायरेक्टर तेनजा फिल्डमैन, इंडिया कंट्री हैड डा. उलरिके रिवायरे, डा. क्लीन के अलावा निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा), जल संस्थान, जल निगम आदि विभागों के अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed