फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए खाई खुदान शुरू

हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए खाई खुदान शुरू

Mon, 04 Dec 2017 12:56 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:56 PM IST
विज्ञापन
हाथियों को आबादी में आने से रोकने के लिए खाई खुदान शुरू
खाई खोदकर रोकी जाएगी हाथियों की आमद
विज्ञापन

-- वन्य जीवों को आबादी में रोकने के लिए विभाग ने शुरू किया अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। हाथियों को पूरी तरह से जंगल में ही रोकने के लिए वन विभाग ने वन सीमाओं पर खाई खुदान शुरू अभियान शुरू करते हुए अतिरिक्त टीम भी तैयार कर दी है। विभाग जंगली जानवरों को आबादी में आने से रोकने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। लच्छीवाला वन रेंज के हाथी आमद वाले क्षेत्रों में विभाग की ओर से हाथी रोधी खाई की खुदाई शुरू करते हुए अभियान चलाया जा रहा है। देहरादून वन प्रभाग के लच्छीवाला वन रेंज के नकरौंदा, कुआंवाला, सिमलास ग्रांट, झडौंद और लच्छीवाला आदि वन सीमा के नजदीक कई गांवों में हाथियों की आमद बराबर होने के बाद वन विभाग अब अलर्ट हो गया है।

कुछ दिनों से नकरौंदा, दूधली और लच्छीवाला में हाथियों की बराबर आमद हो रही है। हाथियों को रोकने के लिए संबधित क्षेत्रों में बड़ी खाई खोदी जा रही है और साथ ही अब रेंज में हाथियों को खदेड़ने के लिए एक बजाए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। लच्छीवाला वन क्षेत्राधिकारी घनानंद उनियाल ने बताया कि अलग-अलग टीमों को नकरौंदा, लच्छीवाला और दूधली में मौजूद रखा जा रहा है। बताया कि नुकसान के लिए मुआवजा देने का भी प्रयास भी विभाग कर रहा है। उन्होंने लोगों ने हाथियों की आमद होने पर तत्काल सूचना देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed