{"_id":"5a1b15c64f1c1b74698be2dc","slug":"15117246058-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र के युवाओं ने रैंप पर मॉडलिंग कर बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र के युवाओं ने रैंप पर मॉडलिंग कर बिखेरा जलवा
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइल फोटो नेम-
युवाओं ने रैंप पर मॉडलिंग कर बिखेरा जलवा
-- मिस्टर व मिस यूके एंड यूपी के चयन को हुए ऑडिशन
-- फरवरी में ऋषिकेश में होगी विजेता नामों की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। अर्थव ग्रुप की ओर से मिस्टर व मिस यूके एंड यूपी-2018 के चयन के लिए ऋषिकेश में ऑडिशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से कुल 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने मॉडलिंग कर रैंप पर जलवा बिखेरा। इसके साथ ही उन्होंने सिंगिंग में भी हुनर दिखाया।
रविवार को ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित एक होटल में मिस्टर व मिस यूके एंड यूपी के चयन के लिए ऑडिशन कार्यक्रम की शुरूआत की गई। ऑडिशन के लिए शहर और समीपवर्ती क्षेत्रों से 60 प्रतिभागी कार्यक्रम में पहुंचे। सुबह 11 से अपराह्न चार बजे तक चले ऑडिशन में प्रतिभागियों ने रैंप पर मॉडलिंग के साथ ही बॉलीवुड के गाने गाकर मिस्टर व मिस यूके एंड मिस यूके के खिताब के लिए सूची में जगह बनाने की कोशिश की। ऑडिशन में जज की भूमिका प्रोफेशनल मॉडल सार्थक चौधरी, मिस इंडिया स्टाइल आइकॉन की पहली रनर अप बबीता चौधरी और आशीष कुकरेती ने निभाई।
ग्रुप के डायरेक्टर विकास शर्मा ने बताया कि युवाओं को मॉडलिंग और सिंगिंग के क्षेत्र में मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि उत्तराखंड और यूपी के अलग-अलग शहरों में ऑडिशन होने अभी बाकी हैं। ऑडिशन के बाद फाइनल नामों की घोषणा फरवरी माह में ऋषिकेश में की जाएगी। मौके पर राकेश अग्रवाल, शिवानंद शर्मा, प्रगति वर्मा, आकाश तोमर, सौरव राणा, अर्पणा नेगी, अमन त्यागी, वैष्णवी तिवारी, दिवाकर, रवि कुमार आदि मौजूद थे।