फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्घांजलि दी

मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्घांजलि दी

Mon, 27 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
मुंबई हमले के शहीदों को श्रद्घांजलि दी
फोटोफाइल नेम-
विज्ञापन


मुंबई हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
-- एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला कैंडिल मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने 26-11 मुुंबई आतंकी हमले की छठवीं बरसी पर शहीद जवानों और मारे गए देसी-विदेशी नागरिकों की याद में शहर में कैंडिल मार्च निकाला। उन्होंने गांधी स्तंभ पर मोमबत्तियां जलाकर शहीदों और मृत लोगों की आत्मशांति की कामना की। रविवार शाम करीब छह बजे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न मार्गों से होते त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ तक कैंडिल मार्च निकाला। गांधी स्तंभ पर कैंडिल लगाकर देश-दुनिया के नागरिकों की रक्षा के लिए प्राणों को गंवाने वाले जवानों को याद किया। शहीद जवानों और देशी-विदेशी नागरिकों को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मशांति की कामना की। कैंडिल मार्च में जितेंद्र पाल पाठी, प्रशांत कुमार, सुमित चौधरी, सोनिया कश्यप, राजकुमार पांडे, राहुल प्रजापति, शिवा चौहान, साहिब सिंह, अशोक सिल्सवाल, इमरान खान, अमन शर्मा, आकाश चौधरी, रिचा कर्णवाल, उत्तम धीमान आदि शामिल थे।

उधर, गढ़वाल महासभा उत्तराखंड की ओर से 26 नवंबर 2011 में मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद जवानों के साथ आतंकी हमले में मारे गए देसी-विदेशी नागरिकों की आत्मशांति को दो मिनट का मौन भी रखा गया। दूनमार्ग स्थित महासभा के कार्यालय में मुंबई आतंकी हमले में शहीद जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी शहादत को याद किया गया। महासभा के अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने केंद्र सरकार से मुंबई आतंकी हमले के गुनहगारों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। मौके पर कैलाश चंद, मनमोहन नेगी, आशीष असवाल, आशुतोष कुड़ियाल, मनोज नेगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed